कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना सदर क्षेत्र से विनोद उर्फ गोलू निवासी गुहणा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर अवैध बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर सिंह की टीम शाम के समय गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि धुंधरेहड़ी रोड, रजबाहा पुलिया के पास एक युवक किसी वाहन का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना को विश्वसनीय मानकर पुलिस ने पाडला से गुहणा रोड की ओर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। जांच में आरोपी के प्लास्टिक कट्टे से 12 बोर अवैध बंदूक और उसकी जेब से दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया और बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद