कैथल। थाना सीवन पुलिस ने चार किलो गांजा फूल-पत्ती सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीवन के एसएचओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलिस टीम बस अड्डा सीवन पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सीवन निवासी अमनदीप सिंह गांजा बेचने का काम करता है। उसके घर से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और आरोपी अमनदीप को हिरासत में ले लिया। डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह की निगरानी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 4 किलो 90 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के के लिए पुलिस ने एक दिन रिमांड पर लिया है। संवाद