फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार किलो गांजा-फूल पत्ती समेत गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने चार किलो गांजा फूल-पत्ती सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीवन के एसएचओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलिस टीम बस अड्डा सीवन पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सीवन निवासी अमनदीप सिंह गांजा बेचने का काम करता है। उसके घर से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और आरोपी अमनदीप को हिरासत में ले लिया। डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह की निगरानी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 4 किलो 90 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के के लिए पुलिस ने एक दिन रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें