फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 20.52 क्विंटल अवैध पटाखे के साथ गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी चौकी पुलिस ने खेत में अवैध रूप से पटाखे बनाने में बरसाना निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर 20 क्विंटल 52 किलोग्राम चटर-पटर पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार एचसी विकास कुमार की टीम शाम के समय गश्त के दौरान काकोत-पिलनी मोड़, पूंडरी पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी सुशील कुमार काकोत रोड स्थित खेत में किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाकर भंडारण कर रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग पूंडरी के इंचार्ज दर्शन सिंह की मौजूदगी में तलाशी के दौरान मकान से 342 प्लास्टिक पल्लियों में भरी 20 क्विंटल 52 किलोग्राम ज्वलनशील विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आरोपी पटाखों से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें