फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच जनवरी को एंटी नारकोटिक सेल पुलिस टीम ने पूंडरी निवासी सोनू पुरी के घर पर दबिश देकर मकान के ऊपर बने कमरे में रखे जूतों के रैक के नीचे पॉलीथिन से 23.40 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस दौरान आरोपी मौके पर हाजिर नहीं मिला था। इस बारे में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके आगामी जांच थाना एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई जसबीर सिंह की टीम को दी। इस टीम ने उपरोक्त आरोपी सोनू पूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

हथकढ़ी शराब सहित आरोपी को पुलिस ने धरा

कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने 13 बोतल हथकढ़ी सहित आरोपी गिरफ्तार किया है। सीवन थाना की पुलिस ने ढांड निवासी आरोपी खिला राम को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 13 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।

सीवन थाना पुलिस के एचसी प्रदीप कुमार की टीम ने गश्त के दौरान सूचना मिलने के बाद कांगथली से केकेहेड़ी रोड पर नाकाबंदी करके केकेहेड़ी की तरफ से पैदल आए संदिग्ध खिला राम को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में बैग से 13 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में केस दर्ज करके पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें