अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी काबू कर पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध शराब की चलती भट्ठी सहित 400 लीटर लाह, 7 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गुहला थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल बलजीत सिंह, एचसी करनैल सिंह व सिपाही मेहरचंद की टीम दर्शन सिंह सरौला के मकान पर पहुंची। वहां पर आरोपी दर्शन सिंह अवैध शराब की भट्ठी चलाए हुए था। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू करके ड्रम से 100 लीटर लाहन बरामद किया गया।
दूसरे मामले में शहर पुलिस के हेडकांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल सुशील कुमार व सिपाही तरसेम की टीम साइड से एक स्कूटी सवार युवक को काबू किया गया। उसकी पहचान अमरजीत सिंह डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान कैथल के रुप में हुई। जांच के दौरान आरोपी से साढ़े 7 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में पूंडरी पुलिस के एएसआई ईशम सिंह, एसपीओ दलविंद्र सिंह व एसपीओ राकेश कुमार की टीम द्वारा गांव रमाना-रमानी स्थित दो अलग-अलग मकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान गांव निवासी परमजीत सिंह से दो ड्रमों से 200 लीटर लाहन व प्रेमसिंह से एक ड्रम में 100 लीटर लाहन बरामद किया गया।