फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में 89 मामलों में 167 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अपराधियों और नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए 89 मामलों में 167 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 35 लाख 30 हजार 140 रुपये मूल्य की चोरी हुई संपत्ती बरामद की गई। पुलिस ने 8 चोर गिरोहों से जुड़े आरोपी भी पकड़े गए हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि अक्टूबर में पुलिस द्वारा चोरी के 24 मामलों को सुलझा कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 12 लाख 96 हजार रुपये मूल्य की जन संपत्ती, लूटपाट के 2 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक लाख 5000 रुपये की संपत्ती, डकैती के 2 मामलों में दो आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ती, सेंधमारी के 4 मामलों में 5 आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 62 हजार रुपये की संपत्ती, ट्रांसफार्मर तेल चोरी के 11 मामलों में 36 आरोपियों से एक लाख 23140 रुपये की संपत्ती व चोरी की संपत्ती रखने के 2 मामलों में 5 आरोपियों के कब्जे से 92 हजार रुपये की संपत्ती बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 5 पीओ व 2 बेल जंपर भी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

21 मामलों में 22 आरोपियों के कब्जे से 26.5 बोतल हथकढ़ी शराब, 355.5 बोतल देशी शराब और 1095 लीटर लाहन बरामद किया गया। 6 मामलों में 12 आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्तौल, 8 कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया। जुआ के मामले में एक आरोपी के कब्जे से 1200 रुपये बरामद किए हैं। 16 मामलों में 26 आरोपियों से 6 किलो 205 ग्राम चूरापोस्त, 2 किलो 998 ग्राम अफीम, 6.5 ग्राम स्मैक, 500 ग्राम चरस, 872 ग्राम गांजा व 1190 नशे की टेबलेट बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें