फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने वाले किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री व हलका विधायक के पोस्टर फाड़ने वाले किसान नेता हरदीप सिंह और नोदी चीका को पुलिस ने शहीद उधम सिंह चौक से सुबह गिरफ्तार कर लिया। हरदीप सिंह का कहना था कि उनका विरोध वह तीन कानून है जो केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर थोपे हैं। उन्होंने कहा कि हलके के विधायक ईश्वर सिंह किसानों के हित की कोई बात नहीं करते। केवल अपने नंबर बनाने के के लिए यह कार्यक्रम करवाया गया है। जो कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चीका पहुंचे तो सैकड़ों युवाओं ने इकट्ठे होकर उनकी कार के सामने आकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ जो कानून लाई हैं, उन्हें रद्द किया जाए और मंडियां खत्म करने की जो सरकार की मंशा है उसको रोका जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाए। हालांकि युवाओं ने दुष्यंत चौटाला की कार के आगे आकर नारे लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें