फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी कर मोबाइल ले जाने में काबू

Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मोबाइल दुकान से धोखाधड़ी कर फोन ले जाने के मामले में चौकी रामथली के प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम ने मोहनबीर उर्फ मोनू निवासी अलीपुर जाटान, पटियाला (पंजाब) को काबू किया। कसौर निवासी राजकुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी रामथली मार्केट में विश्वकर्मा टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। 3 जून को शाम करीब 8:30 बजे दो युवक वहां पर आए और मोबाइल खरीदने की बात की। उन्हें वीवो का मोबाइल पसंद आया, कीमत 6500 रुपये तय हुई। युवकों ने फर्जी फोन पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ले लिया और मौके से चले गए। थाना गुहला में यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और धोखाधड़ी से लिया गया मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें