कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने 230 ग्राम चरस/सुल्फा बरामदगी मामले में चरस सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम ने जांच के बाद जिला सहारनपुर (यूपी) के गांव महमूदपुर गुजर निवासी आरोपी बिल्लू को काबू किया। 1 सितंबर को एंटी नारकोटिक सेल ने गुलियाना में नाकाबंदी कर बाइक सवार संडील निवासी अश्वनी व विकास उर्फ आशु को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 230 ग्राम चरस बरामद हुई थी। थाना राजौंद में मामला दर्ज कर एएसआई राजेश सिंह ने कार्रवाई की थी। आरोपी अश्वनी को जेल भेजा गया और विकास को पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन रिमांड पर लिया। विकास ने खुलासा किया कि चरस उन्हें आरोपी बिल्लू ने सप्लाई की थी। बिल्लू से 1600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। दोनों को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद