कैथल। क्योड़क गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव क्योडक निवासी बलदेव की शिकायत अनुसार 23 जनवरी को वह गांव सिधानी जिला फतेहाबाद में पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। पत्नी बच्चों सहित मायके उत्तर प्रदेश गई थी। घर पर चाचा अकेला था। शाम को घर लौटने पर अलमारी खुली मिली और उसमें से सोने का मंगलसूत्र, कांटे, अंगूठी, नथली आदि जेवरात व करीब 35 हजार रुपये चोरी मिले। उन्हें पता चला कि चोरी पड़ोसी झंडू उर्फ रवि ने की है। सामान बेगपुर में सुनार को बेचा है। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए-1 प्रभारी एस.आई. जसवंत की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी गांव क्योड़क निवासी रवि उर्फ झंडू को काबू कर लिया। संवाद