कैथल। तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव से करीब 32 वर्षीय विवाहिता अपने तीन बच्चों सहित लापता हो गई। इसकी शिकायत महिला के पति ने पुलिस को की है। इसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी घर से बच्चों को दवाई दिलाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अपने 10 साल व 7 साल के बेटे और 6 साल की बेटी को भी अपने साथ ही ले गई। पति ने अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों के पास भी कॉल करके पता किया। वहां से भी बच्चों व उसकी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि रोहित नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। तितरम थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। संवाद