फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि तितरम थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि नरवाना निवासी शमशेर सिंह उनका रिश्तेदार है। वह शमशेर के साथ पिछले चार साल से रिलेशन में है। आरोपी ने उसके होते हुए दूसरी लड़की से शादी कर ली। उसके बाद वह गुरुग्राम में रहने लगी। शादी के बाद भी आरोपी उसके पास गुरुग्राम में जाकर रहने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी को उसकी शिकायत दर्ज करवाने की बात कही तो उसने उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे विश्वास दिलाता रहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहेगा। उसको बहला फुसलाकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि महिला थाने में मामला दर्ज कर आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें