फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में कंपनी का पूर्व ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर 2 लाख 10 हजार रुपये हड़पने के मामले में गुहला पुलिस द्वारा सिसाना जिला सोनीपत में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सहारा इंडिया परिवार की गुहला ब्रांच का भूतपूर्व मैनेजर बताया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीवन निवासी रैमल दास की शिकायत अनुसार उसने 30 मार्च 2016 को सहारा इंडिया परिवार कंपनी एजेंट सतपाल की मार्फत 2 लाख 10 हजार रुपये की एफडी करवाई थी, जो 15 हजार रुपये के हिसाब से 14 किस्तों में जमा करवाई जा चुकी थी। 13 माह पूर्ण होने पर रैमल दास के पास एजेंट सतपाल आया तथा पालिसी पासबुक व आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले गया। लेकिन 3 माह बीतने उपरांत भी नकदी नहीं मिलने पर एजेंट व गुहला ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कुमार से मिले तो वह उसे गुमराह करने लगा। रैमल दास ने रिजनल ऑफिस अंबाला में संपर्क किया गया तो पता चला कि गुहला ब्रांच प्रबंधक द्वारा अलग-अलग समय दौरान उसके हस्ताक्षर करके सारी पॉलिसी ब्याज सहित कैश करवा ली। इसके बाद नरेंद्र को उसके पद से हटा दिया गया था, तथा ब्रांच को गुहला से पेहवा शिफ्ट कर दिया गया है। थाना प्रबंधक गुहला एसआई बीरभान की अगुवाई में आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी सिसाना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें