सीआईए-1 पुलिस ने सेंधमारी और चोरी के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी बलदेव सिंह के बयान पर सिविल लाइन थाना में दर्ज मामले के अनुसार उसकी करनाल रोड पर ब्लॉक बनाने की फैक्टरी है। 14 फरवरी की रात फैक्टरी में सोए मजदूरों के थैलों से अज्ञात व्यक्ति 5 मोबाइल फोन व 6 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अजय उर्फ साहिल बेलरखा हाल निवासी भैणी मोड़ नजदीक शुगर मिल कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान उससे एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई।
प्रवक्ता ने बताया कि एक मामले में सीआईए-1 पुलिस के हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार, एचसी मनीष कुमार, सिपाही संदीप कुमार, कांस्टेबल हरीश कुमार व ईएचसी देवेंद्र सिंह की टीम सीवन की तरफ जा रही थी। सीवन रोड ड्रेन के पास कुछ व्यक्ति एक बैग लिए लड़के को पकड़े थे। पुलिस टीम ने आरोपी सुरजीत उमरपुर जिला औरैया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के बैग से करीब 3 किलो चोरी का तांबा मिला।