फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव सीवन में चीका रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपाल सिंह डेरा गुरदासपुर सीवन के रूप में हुई। मृतक के भाई अंग्रेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरपाल सिंह सीवन में ग्रिल फैक्टरी में काम करता था। चीका रोड पर निर्माणाधीन ब्लॉक फैक्टरी में पैमाईश लेने के लिए बाइक पर गया हुआ था। सोमवार रात्रि 9 बजे तक घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश करनी आरंभ की। गांव पोलड़ के पास भाई घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। शव पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
एक अन्य घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई व उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को चोटें लगी। रणधीर सिंह कक्हेड़ी ने सीवन थाना में मामला दर्ज करवाया है कि वह चाचा के लड़के नवीन व एक अन्य रिश्तेदार संदीप के साथ काम से गए थे। नवीन मोटर बाइक चला रहा था। कांगथली कक्हेड़ी के पास ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे नवीन व संदीप को चोटें लगी और वह बेहोश हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। दोनों घायलों को कैथल अस्पताल में ले गया जहां नवीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व संदीप को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सीवन थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामलों की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें