पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके कब्जे से 10 किलो 130 ग्राम चुरा पोस्त, 28 ग्राम स्मैक तथा एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर कांटा बरामद करके नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह की टीम 3/4 सितंबर की रात को रात्रिकालीन गश्त दौरान नई अनाज मंडी जींद रोड कैथल पर मौजूद थी। तितरम मोड़ कैथल साइड से आए एक संदिग्ध ट्रक को पुलिस द्वारा रुकवाया गया। ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया गया, परंतु सतर्क पुलिस द्वारा चालक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान बलविंद्र सिंह निवासी खेडी गुलाम अली हाल निवासी ऋषिनगर कैथल के रुप में हुई।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई बलराज सिंह की टीम सायंकालीन गश्त दौरान खरंका क्षेत्र में मौजूद थी। सूचना मिलने उपरांत पुलिस द्वारा खरंका निवासी भुट्टो राम के मकान पर दबिश देकर भुट्टो राम तथा उसके पुत्र सुरजीत सिंह को काबू कर लिया गया। तलाशी दौरान आरोपी सुरजीत सिंह के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 18 ग्राम स्मैक, एक छोटा इलेक्ट्रानिक्स कंप्यूटर कांटा व 10 छोटी पारदर्शी पन्नी बरामद हुई तथा आरोपी भुट्टो राम के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे चौकी रामथली के एएसआई दलबीर सिंह द्वारा दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।