फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कीटनाशक दवाईयों का धंधा करने वाला सरगना काबू

विज्ञापन
Arrest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
नकली कीटनाशक से किसानों को चुना लगाने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना को चौकी अनाज मंडी कैथल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका व्यापक पूछताछ के लिए 27 जुलाई को न्यायालय से 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि पुलिस रिमांड पर चल रहे गिरोह के शेष दो सदस्यों को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि चौकी अनाज मंडी प्रभारी सबइंस्पेक्टर शमशेर सिंह की टीम द्वारा आरोपी ललित निवासी कुरुक्षेत्र तथा विनोद निवासी सुरबरा जिला जींद का 25 जुलाई को न्यायालय से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। 24 जुलाई की शाम कृषि विभाग की टीम द्वारा जखौली बस अड्डा के पास से धान की फसल में प्रयुक्त होने वाली 52 पेटियों से 1040 किलो नकली कीटनाशक दवाईयों सहित 3 आरोपी काबू किए गए थे। जिनमें से तीसरा आरोपी बलजीत निवासी कुरुक्षेत्र पहले ही न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
रिमांड पर लिए गये आरोपी ललित तथा विनोद से पूछताछ उपरांत गिरोह के सरगना राकेश कुमार उर्फ भूरा निवासी सारसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे चौकी प्रभारी एसआई शमशेर सिंह द्वारा गहनता पूर्वक की गई पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि राकेश उर्फ भूरा दिल्ली से किसी कमीशन एजेंट की मार्फत सस्ती कीटनाशक दवाईयां लाकर कुरुक्षेत्र, कैथल तथा यूपी के मेरठ व शामली आदी क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी राकेश ने कबूला कि ललित निवासी कुरुक्षेत्र उसके पास 20 हजार रुपये माहवार की नौकरी करता था, जिसे वह नकली दवाइयां सप्लाई करने की एवज में कमीशन भी देता था। जबकि आरोपी बलजीत की टाटा एस गाड़ी द्वारा नकली कीटनाशक सप्लाई करने की एवज में वह उसको 3/4 गुणा किराया देता था। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात विनोद निवासी सुरबरा से मुलाकात हुई, जिसकी कैथल में पेस्टीसाइड की दुकान है, जिसने उससे 52 पेटी नकली कीटनाशक दवाई मंगवाई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी राकेश की मार्फत कैथल पहुंची नकली दवाईयों की खेप कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक सतीश कुमार की टीम द्वारा 24 जुलाई की शाम को जखौली अड्डा से पकड़ ली गई थी।
विज्ञापन

तीनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से आरोपी राकेश का व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जबकि आरोपी ललित व विनोद को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें