शहर की प्रदूषित होती हवा लोगों की सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 193 दर्ज किया गया है। कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है।
मंगलवार को कैथल में पीएम 2.5 के अनुसार एक्यूआई स्तर शाम पांच बजे 193 आंका गया है। जो सांस के मरीज व दमा के रोगियों के लिए खतरनाक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन इसे सामान्य स्तर पर लाने के लिए बोर्ड की ओर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।