फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आठ पात्र डॉग बाइट मामलों में वित्तीय सहायता देने की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। डीसी अपराजिता ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आठ पात्र डॉग बाइट के मामलों पर विचार किया गया। समिति ने योजना के प्रावधानों के अनुरूप इन मामलों में वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी मामलों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और पात्र लाभार्थियों को बिना विलंब नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक के दौरान डीसी ने 20 जुलाई 2026 तक की योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक प्राप्त 124 मामलों में से 17 मामले स्वीकृत और 26 मामले रिजेक्ट किए जा चुके हैं, जबकि शेष मामले विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन हैं। स्वीकृत मामलों में से पांच लाभार्थियों को 1,40,000 की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। समिति ने 10 अपात्र मामलों की भी समीक्षा की। इनमें पात्रता शर्तें पूर्ण न होना, आय सीमा से अधिक होना, घटना का योजना के दायरे से बाहर होना, निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन प्राप्त होना और आवश्यक दस्तावेज अधूरे होने जैसे कारणों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कैथल एसडीएम संजय कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा और सिविल सर्जन डाॅ. रेणु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें