फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना

विज्ञापन
शहर में आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से मंगलवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया जिससे पूरा मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने वाली गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से ही आसमान गहरे काले बादलों से घिरा रहा। दिनभर ऐसा माहौल बना रहा जैसे अभी भारी बारिश शुरू हो जाएगी। आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
तापमान में आई गिरावट, 32 डिग्री रहा अधिकतम : ठंडी हवाओं और बादलों के पहरे के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जिससे तपिश बेहद कम रही। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई इस गिरावट के कारण पिछले कई दिनों से चल रहे एयर कंडीशनर और कूलरों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण क्षेत्र में लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है। आसमान में बने इन घने बादलों को देखते हुए आने वाले 24 से 48 घंटों में जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें