फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक साल बाद सीईओ की नियुक्ति

Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद कार्यालय में करीब एक साल बाद सीईओ की स्थायी नियुक्ति हो गई है। इसके बाद सभी वार्डों में विकास कार्याें को रफ्तार मिलेगी। करीब चार साल पहले कैथल के सीटीएम रहे सुरेश राविश ने कार्यभार संभाला है।

नियुक्ति के बाद अध्यक्ष ने मंगलवार को विकास कार्याें के संदर्भ में बैठक की। अब इस पद पर स्थायी नियुक्ति होने से कामकाज में तेजी आएगी। अप्रैल 2024 से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था। कभी जिला पालिका आयुक्त तो कभी एसडीएम को कार्यभार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी नियुक्ति न होने के कारण पार्षदों को भी अपने-अपने वार्डों में कामकाज लिए दिक्कत आ रही थी।

अब सीईओ का पद भरने के बाद कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। जिला परिषद के वार्डों में 20 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में होने वाले कामों की लिस्ट दी है। इनमें गली, नालियां, सड़कें, स्कूल, आंगनबाड़ी, वाटर कूलर, ओपन जिम का सामान, गांव में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य होने हैं।

जिप अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने बताया कि सीईओ की नियुक्ति होने से कामकाज की गति तेज होगी। करीब एक साल से कामकाज प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें