फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगद पुरस्कार के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Mon, 30 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नकद पुरस्कार देती है। इसके तहत खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया आने से जहां खिलाड़ियों का समय बचेगा वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी।

इसके अलावा अगर जिले का कोई खिलाड़ी एशियाई और ओलंपिक में देश के लिए पदक लेकर आता है तो उसकी सीधी एंट्री मुख्यालय की ओर से होगी। पदक आने के बाद मुख्यालय द्वारा ऐसे खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली जाएगी। खेल विभाग या सरकार की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान समारोह, किसी कार्यक्रम या फिर अन्य मंच पर यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों की सूची बनाकर पंचकूला भेजी गई है। जिले के जिन खिलाड़ियों ने वर्ष 2022-23 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, उन्हें यह कैश अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला स्तर पर भेजी गई सूची की मुख्यालय अपने स्तर पर जांच कर सीधे खिलाड़ियों के खाते में अवार्ड राशि डालेगा।

विदित हो कि अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लेकर आता है तो उसे कैश अवार्ड के रूप में तीन लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसी प्रकार रजत पदक लाने पर दो लाख तथा कांस्य पदक जीतने पर एक लाख रुपये का सहायता के रूप में कैश अवार्ड दिया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड का स्तर अलग है। उस स्तर पर पदक लेकर आने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें