फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप सी व डी की नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के तहत 31 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है। युवाओं को सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। योजना के तहत जनरल वर्ग को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन के होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के साथ ही जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें