कैथल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कैथल के जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रेसर एवं स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन एवं पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट, स्वरोजगार दर्जी, सहायक फॉल्स सीलिंग एवं ड्राईवॉल इंस्टॉलर जैसे कोर्स शामिल हैं।
आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह हरियाणा राज्य का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो। परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। सभी कोर्स की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, पर न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट आकार फोटो लेकर निगम के कार्यालय — फ्रेंड्स कॉलोनी, गली नंबर 4, कैथल में संपर्क करें।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 99966-18857 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद