संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। कॉलेज में दाखिला लेने वाले बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय चंडीगढ़ की ओर से स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 02 जून लेकर 31 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। 03 जून से विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
गौरतलब है कि 29 मई से एक जून तक संबंधित महाविद्यालय को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी है। जिसमें कॉलेज का विवरण, एडमिशन नोडल अधिकारी, कॉलेज बैंक विवरण, कॉलेज में सीटें, विषय, फीस सहित अन्य सभी जानकारी उपलब्ध करानी है। तीन जून से 25 जून तक विद्यार्थी कॉलेज में वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 03 जून से 26 जून तक विद्यार्थी आवेदन में त्रुटियां ठीक कर सकते हैं। 05 जून से 28 जून तक विद्यार्थियों की ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
दो जुलाई को पहली सूची प्रकाशित की जाएगी। तीन जुलाई को प्रथम सूची में फाइनल नाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे। 04 जुलाई से 08 जुलाई तक प्रथम सूची में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
नौ जुलाई को द्वितीय मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 जुलाई को द्वितीय सूची में नाम फाइनल किए जाएंगे। 10 जुलाई से 12 जुलाई तक द्वितीय सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेज में फीस जमा करा सकेंगे।
15 जुलाई को ओपन काउंसलिंग होगी। 16 जुलाई को दोबारा से दोबारा से दाखिला पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 16 जुलाई से 22 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी 100 रुपये अतिरिक्त फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। 24 जुलाई से 31 जुलाई तक विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में 200 रुपये अतिरिक्त फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं।उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। 03 जून से बच्चे दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया 22 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी। -डॉ. संजय गोयल, आरकेएसडी कॉलेज प्राचार्य।