फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय कौल में प्रवेश के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धान अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय कौल में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से आवेदन करने के लिए 11 जुलाई तक समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस के जरिये किसी भी डिग्री में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कृषि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रम में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

कौल के कृषि महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि पहले यहां केवल 50 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता था, लेकिन गत वर्ष विवि की ओर से 10 अतिरिक्त सीटों पर कॉलेज में दाखिला शुरू किया गया है। एमएससी मृदा विज्ञान, पौध प्रजनन व शस्य विज्ञान में दाखिले के लिए दो-दो सीटें निर्धारित की गई हैं। तीनों प्रकार के विज्ञान में पीएचडी करने के लिए भी एक-एक सीट पर कॉलेज में दाखिला दिया जाना है।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट पर मिल जाएगी। प्रोस्पेक्टस में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। वहीं कृषि महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डॉ. पीएस पंवार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के विद्यार्थी जल्द से जल्द दाखिले के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन

कॉलेज को जमीन देने वाले गांवों के विद्यार्थियों के लिए विशेष सीटें निर्धारित
जिन गांवों के लोगों ने कॉलेज और इससे संबंधित शाखाएं बनाने के लिए विवि को जमीन दी है, उन गांवों के आवेदकों के लिए कॉलेज में विशेष सीटें निर्धारित की गई है। सभी डिग्रियों में दाखिले के लिए गांव कौल व प्योदा के विद्यार्थियों के लिए एक-एक सीट निर्धारित है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें