फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक मांगे आवेदन

Mon, 29 May 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गणतंत्र दिवस 2024 के लिए घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए ऑनलाइन नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक किए जा सकते हैं। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाॅर्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति को एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी प्रस्तुत करना होगा। जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र / विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों / सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो। ये जानकारी डीसी जगदीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवाॅर्ड.र्जीओवी. इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्ड जीओवी.इन/अबाउट अवार्ड .र्एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।
30 मई तक करें 10 एचपी तक सोलर पंप के लिए आवेदन
कैथल। हरियाणा सरकार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व हरेडा विभाग के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इच्छुक आवेदक सोलर पंप के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों ने 2019 से 2021 तक एक एचपी से 10 एचपी तक बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है और बिजली विभाग की ओर से उन्हें कनेक्शन जारी नहीं किया गया है, उन्हें सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महिभियान यानि पीएम कुसुम के तहत कवर किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत 1 एचपी से 10 एचपी तक बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल आवेदकों को 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंद बुद्घि एवं मूक बधिर बच्चो के सहायतार्थ स्कूल का शुभारंभ 30 मई को
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रामजी लाल ने बताया कि 30 मई को सुबह 9.30 बजे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान एवं डीसी जगदीश शर्मा जिला रेडक्रॉस सोसायटी और अनहद वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से पुराना अग्निशमन केंद्र डोगरा गेट में खोले गए मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों के सहायतार्थ स्कूल का शुभारंभ करेंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए 31 तक करें आवेदन
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम की प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने बताया कि गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 31 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश के लिए परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित होगी। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए सभी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सत्र 2022-23, 2022 के दौरान जिला, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यरत है, के सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए। उनका जन्म एक जून 2006 से 31 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें