फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातक में सीटोंं से डेढ़ गुना आए आवेदन

Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। स्नातक के लिए आवेदन करने में केवल दो दिन शेष है। 28 जून की रात 12 बजे उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। सोमवार तक विभिन्न महाविद्यालयों में करीब 5000 हजार बच्चे पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों का होगा सर्वांगीण विकास

डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने बताया कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही उपयोगी शिक्षा नीति है। इस शिक्षा प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उनकी रुचि व अन्य विषयों में निपुणता के साथ विद्यार्थी के अंदर अनेक प्रकार की रचनात्मकता को निखारा जा सकेगा, जिनके द्वारा वह अपने भविष्य को संवार सकते है। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों को नए रोजगार प्राप्त करने व उनके भविष्य को संवारने के लिए उपयोगी साबित होगी।

डॉ. भाम्बू ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय विद्यार्थियों को सामान्य फीस पर दाखिला देते हैं, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक व्यय नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थी सरकार द्वारा निर्धारित फीस पर उच्च एवं गुणात्मक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालय के सदस्यों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी के साथ विद्यार्थी जिन्हें नई शिक्षा नीति के तहत आवेदन करने में परेशानी आ रही है, उनका निवारण महाविद्यालय के नोडल अधिकारी एवं स्टाफ सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है।

आईजी महाविद्यालय में एक हजार आवेदन

आईजी महाविद्यालय में अब तक एक हजार छात्राएं विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन कर चुकी है। इनमें सबसे अधिक आवेदन आर्ट संकाय एडेड के लिए 450 आवेदन आए हैं। इसके अलावा कॉमर्स के लिए 150, फिजिकल साइंस के लिए 100 व अन्य कोर्सों के लिए भी आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय में आवेदनों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक आवेदन आर्ट संकाय के लिए 500 पहुंच चुकी है। लदाना चक्कू के राजकीय कॉलेज में विभिन्न कोर्सों के लिए 500 आवेदन आ चुके हैं।

आरकेएसडी कॉलेज में दो हजार आवेदन

आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों में आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कारण आए बदलावों के कारण हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्स में अब तक 2084 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 28 जून तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। प्रथम लिस्ट 05 जुलाई को लगेगी।

जाट महाविद्यालय में 1118 आवेदन



जाट कॉलेज में इस बार यूजी कोर्स के आवेदन फार्म भरने में ज्यादा रुचि देखने को मिल रहा है। बीए प्रथम वर्ष, बीएससी, बीकॉम डीडीएम, बीएससी स्पोर्ट्स में अब तक 1118 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेज में कुल सीटें 840 है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भीम सिंह चहल ने बताया कि इस वर्ष बीएससी स्पोर्ट्स में भी बच्चे आवेदन कर रहे हैं, आवेदन फार्म में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी आवेदन किया है।

आपदा प्रबंधन डिप्लोमा कोर्स में भी बच्चों के आवेदन करने की भीड़ लगी है। उन्होंने बताया कि जाट कॉलेज कैंपस का वातावरण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान, हमारी सभ्यता एवं संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान भी बच्चों को सीखने में सहायक है। सोमवार को कॉलेज में पूजा, नेहा, जसप्रीत कौर खनोरी ,अमित दनौदा, सलोनी राजौंद, खुशप्रीत डिंपल, अनीश ने आवेदन किया। इस अवसर प्रो. राजेश चहल, प्रोफेसर सुखबीर सिंह, प्रदीप सिंह, कुलवीर सिंह रामपाल व मनोज गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें