कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग ने नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार 2024 विजेताओं के योगदान पर चर्चा करने के लिए इकोनॉमिस्ट मैटर्स कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र ऑनर्स के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र 2024 के हाल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर प्रस्तुतियां दी। इस पर तालियां बजीं। आयोजन में अर्थशास्त्र ऑनर्स के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। संयोजक अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सूरज वालिया थे। डिंकी खुराना और नीलम भाटिया उपस्थित रहीं। संवाद