फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने सुंदर मेहंदी रचा दिखाई कला

Sat, 19 Oct 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के संध्याकालीन सत्र की महिला प्रकोष्ठ की ओर से करवा चौथ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें अनु प्रथम, रेनु द्वितीय तथा राधिका तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. संतोष ने किया व निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. निधि गोयल व प्रो. रेनू ने निभाई। इस अवसर पर सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डाॅ. हरिंद्र गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. रीना मक्कड़, प्रो. रंजू निरवानी, डॉ. संयोगिता शर्मा, डॉ. आशा, डॉ. रितु चौधरी, प्रो. नितिका गाबा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें