फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से ही बड़ा बनता है कोई भी संगठन : धनखड़

Sun, 14 May 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी/कलायत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान शनिवार को पूंडरी व कलायत हलका में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी, संगठन कार्यकर्ताओं से ही बड़ा बनता है और सत्तासीन होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ों को मजबूत करना करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंेने विधानसभा प्रवास की शुरुआत सुबह नौ बजे पूंडरी से की। हलका में वे सायं चार बजे तक पूंडरी हलके में रहे और इसके बाद कलायत गए। फतेहपुर-पूंडरी में तीन कार्यकर्ता सम्मेलनों को उन्होंने संबोधित किया। उनके साथ सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक तेजबीर सिंह भी रहे।

फतेहपुर में जिला पार्षद पंडित देवेंद्र पुजारी ने जनसभा आयोजित की थी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पास निष्ठावान, कर्मशील और मेहनती कार्यकर्ताओं की फौज है, जिसके बल पर आगामी चुनाव में भी सत्तासीन होंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाएं। इससे पूर्व उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन


दोपहर को पूर्व विधायक तेजबीर सिंह के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने चौधरी ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व स्पीकर ईश्वर सिंह का बहुत योगदान है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाणा, जिला पार्षद मुनीश शर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र टाया, विनोद बंसल, प्रभात गोयल, अमित टाया, हर्ष सेठी, ओमप्रकाश काकौत, देवेंद्र पांचाल, राजकुमार गर्ग, प्रमोद शर्मा, श्रवण देबन व काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में जजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय पार्टी नेतृत्व ही इस बारे में तय करेगा।

कलायत मंे अनाज मंडी परिसर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में संगठन की जड़ों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि असंख्य कार्यकर्ताओं के समर्पण की बदौलत भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। ऐसे में यह संगठन निरंतर मजबूत हो, इसके लिए हमें अपनी मेहनत से इस जिम्मेदारी को निभाना है। संगठन की सबसे बड़ी पूंजी इसके कार्यकर्ता एवं उनके संस्कार हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना महत्व है। सांसद नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, जिला महामंत्री रामपाल राणा, कलायत मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, बालू मंडल अध्यक्ष डॉ मदन मटौर, राजौंद मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित सहित तीनों मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें