कैथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने पैतृक गांव धनौरी में बच्चों के भविष्य को संवारने वाली पहल की। रविदास सभा के नए लाइब्रेरी भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के दौरान ढांडा ने बच्चों को कंप्यूटर भी भेंट किए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है और गुरु रविदास जी का समानता, ज्ञान और मानवता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
गांववासियों ने सराहना करते हुए कहा कि अनुराग ढांडा ने गुरु रविदास जी के शिक्षा और समानता के संदेश को कर्म में बदलकर दिखाया है। यह कदम पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि सही नीयत से छोटे स्तर पर भी बड़ा बदलाव संभव है। संवाद