फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेहंदी लगाना सिखा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं अनु पांचाल

Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
हाथों में मेहंदी लगाती अनु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शादियों के सीजन में मेहंदी लगाकर अनु पांचाल रोजाना तीन से चार हजार रुपये की कमाई कर कर रही हैं। साथ ही वह अपने इस काम के जरिये कई अन्य महिलाओं को भी सशक्तिकरण की राह दिखा रही हैं। आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई अन्य महिलाओं को नि:शुल्क मेंहदी का काम सिखाकर उनको कारोबार के सहारे एक नई उम्मीद जगा रही हैं। बाजार में मेंहदी लगवाने के लिए युवतियों और महिलाओं की भीड़ हैं।
यह सिलसिला आगामी दो से तीन महीने तक जारी रहेगा। आमतौर पर युवतियां और महिलाएं किसी विशेष उत्सव पर ही हाथों में मेहंदी रचवाती हैं। इन सभी को शायद ही पता होगा कि इसका यह शौक एक कारोबार को खड़ा कर चुका है। नवंबर से मार्च तक की अवधि शादियों के सीजन में मेहंदी सीजन कहा जाता है। अब शादियों के सीजन में मेहंदी लगाने का महिलाओं के साथ युवतियों में भारी आकर्षण (क्रेज) है। शनिवार को टका बेंच और लोअर बाजार में महिलाएं दिनभर मेंहदी लगाती हुई नजर आईं। टका बेंच पर मेंहदी लगाने वाले राधे ने बताया कि मेहंदी लगाने के लिए एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई है। एक हाथ में दोनों तरफ मेहंदी लगाने के 150 और दोनों हाथों में दोनों तरफ मेंहदी लगाने के 300 रुपये दाम रखे हैं। इसके अलावा एक हाथ में बेल लगाने के 100 रुपये ले रहें हैं। बताया कि वह खुद ही मेहंदी बनाकर तैयार करते हैं। अनु ने बताया कि वह पांच सालों से वह मेहंदी लगाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेहंदी लगवाने की दरें

एक हाथ के लिए 200 से 500 रुपये तक जबकि दोनों हाथ और पैरों पर डिजाइनर मेहंदी लगवाने के लिए 1000 से 3000 रुपये तक के रेट हैं। ब्यूटी पार्लरों में यह चार्ज 5000 से 7000 रुपये तक पहुंच गया। त्योहार के इस जोश ने शहर के बाजारों को सजाया और हर कोने में मेंहदी की खुशबू बिखेर दी। बाजारों में महिलाओं ने न्यूनतम 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की मेहंदी लगवाई। वहीं पॉर्लर में यह खर्च 1000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

घर पर मेहंदी लगाने का पैकेज महंगा

मेहंदी लगाने का काम करने वाली जरीन ने बताया कि अगर घर पर जाकर किसी को मेहंदी लगानी पड़े तो चार्ज महंगा होता है। क्योंकि इसमें आने जाने में समय लगता है। अब इन दिनों में बाजारों में देर रात तक लोग मेहंदी लगवाते नजर आते हैं। रात 9 बजे के बाद बाजारों में केवल मेहंदी लगवाने वाले लोग ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें