फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को मिली बड़ी सफलता, चोर गिरोह के तीन सदस्य किए गिरफ्तार; आरोपी आदतन अपराधी

Mon, 20 Jan 2025 04:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

रिमांड अवधि दौरान पूछताछ दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उपरोक्त चोरी की वारदात के अतिरिक्त 11 अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। स्टाफ ने इस गिरोह में तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें चोरी की 12 वारदातों को सुलझाते हुए करीब पांच लाख रुपये चोरीशुदा सामान बरामद भी किया है। इन 12 वारदातों में 11 कैथल और एक कुरुक्षेत्र जिले की वारदात शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन अपराधी है। इन तीनों आरोपियों की वर्ष 2023 दौरान कैथल जेल में दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


जिसके बाद तीनों मिलकर वारदात को अंजाम देने लगे। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने भूना गांव निवासी गोपाल उर्फ लाल, स्योंमाजरा निवासी कुलदीप और कल्लर माजरा निवासी आरोपी सुल्तान को एक बाइक सहित काबू किया है। तीनों आरोपियों का 19 जनवरी को न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी कुलदीप पर चोरी का एक, झगड़े के तीन मामले, गोपाल पर चार चोरी के व एक एनडीपीएस का मामला व आरोपी सुल्तान पर चोरी के पांच, एक एनडीपीएस का व एक झगड़े का केस दर्ज है। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। 

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि बताया कि दुसेरपुर गांव निवासी मोती राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दुसेरपुर स्थित गुरु ब्रह्मानंद मंदिर से 14 जनवरी की रात अज्ञात कमरे का ताला तोड़कर 350 स्टील की थाली, लगभग 100 स्टील के गिलास, सिल्वर की 15 बाल्टियां, लगभग 500 स्टील के चम्मच, चावल व चीनी से भरे दो पीपे, आधा पीपा देसी घी का, सिल्वर के दो बडे टब, 15 डोरी/ढोंगे, दो छत वाले पंखे, एंप्लीफायर डेक, माइक, रुपयों की माला व राजमिस्त्री का सामान चोरी करके ले गए। इस बारे थाना गुहला थाना में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वारदातों को देखते हुए एसपी राजेश कालिया ने एंटी व्हीकल थेफ्ट को आदेश दिए गए थे कि जल्द से जल्द चोरों को काबू किया जाए। आदेशों पर खरा उतरते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी महिपाल, एसआई शुभकरण, एएसआई अशोक, एचसी इश्म सिंह, एचसी राममेहर, एचसी लखविंद्र सिंह, चालक एचसी सुभाष, होमगार्ड प्रेम व तरसेम की टीम ने इन आरोपियों को काबू किया। ऐसे टीम ने 18 जनवरी की शाम को चीका रोड कैथल से तीनों आरोपियों को बाइक सहित काबू किया। 

रिमांड में आरोपियों ने कबूली चोरी की वारदात को अंजाम देना
रिमांड अवधि दौरान पूछताछ दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उपरोक्त चोरी की वारदात के अतिरिक्त 11 अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया। इनमें मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों से इन्वर्टर बैटरी, एलसीडी टीवी, मंदिरों के बर्तन, कैमरा डीवीआर, छत वाले पंखे, गेहूं चावल व अन्य सामान चोरी करना शामिल है। इन चोरों को काबू करके पुलिस टीम ने थाना सीवन के छह, गुहला के चार, पूंडरी का एक व थाना शहर थानेसर कुरुक्षेत्र के एक मामले सहित कुल 12 चोरी के मामले सुलझाने में सफलता हासिल की गई है।

डीएसपी ने बताया कि उपरोक्त आरोपी दिन के समय स्कूलों व मंदिरों की रैकी करते थे व रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से एंपलीफायर, माइक, वारदात में प्रयुक्त बाइक, 182 प्लेट, 22 गिलास, छह बाल्टी, चावल चीनी, एक टब, तीन डोंगे, दो पंखे, एक कटर, 285 चम्मच, देशी घी, सात इंन्वर्टर, 10 बैटरी, चांदी के छत्र, कैमरे वाईफाई बॉक्स, डीवीआर, सात पंखे, तीन एलईडी टीवी, करीब दो क्विंटल गेहूं, करीब दो क्विंटल चावल, एक चोरी की बाइक, लेंटर वाइब्रेटर व घरेलू रसोई का सामान व वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें