फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनसीसी ए प्रमाणपत्र की परीक्षा देने पहुंचे कैडेट्स

विज्ञापन
09-कैथल। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालाय में एनसीसी की परिक्षा से पूर्व प्रश्व पत्र - फोटो : mathura
विज्ञापन
कैथल। शहर के कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र में रविवार को विभिन्न स्कूलों के कैडेट्स 10वीं हरियाणा एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा देने पहुंचे। इसमें तीन बटालियन के एनसीसी कैडेटस परीक्षा देने पहुंचे थे। एनसीसी के केयर टेकर ऑफिसर प्रवीन मलिक ने बताया कि परीक्षा में 10वीं के 280 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेना था। इसमें से 247 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

परीक्षा सुचारु रूप से हुई। इसमें थ्योरी की परीक्षा तीन घंटे की हुई। बताया कि शिक्षा के साथ साथ एनसीसी का विद्यार्थियों के जीवन में बहुत योगदान है। एनसीसी में कैडेट्स स्कूल में अनुशासन सीखते हैं। ये अनुशासन में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सहयोग कर अहम भूमिका निभाते हैं। स्कूल के बाद एनसीसी के कैडेट्स को जब कॉलेज स्तर पर बी व सी का प्रमाण पत्र मिलता है।
सी प्रमाणपत्र वाले कैडेट्स सीधा एसएसबी में जाते हैं तो इसका उनको बहुत फायदा मिलता है। सीईओ अधिकारी कर्नल निक्सोन हरनल ने बताया कि एनसीसी की परीक्षा स्कूल स्तर की आठवीं व नौंवी कक्षा के कैडेट्स भाग लेते हैं। ए प्रमाणपत्र की परीक्षा उर्तीण करने के बाद व अगली परीक्षा के लिए तैयार हो जाते हैं। जिसमें बी व सी प्रमाण की परीक्षा देनी होती है। शिक्षा के साथ साथ एनसीसी में विद्यार्थियों को आगे तक अनुशासन सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें