फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक

विज्ञापन
घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीसरे दिन गांव खेड़ी राओ वाली और शंकर खेड़ा में विशेष घर-घर अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाईं। अभियान के दौरान स्थानीय बच्चों के साथ बाहर से आए प्रवासी परिवारों के बच्चों को भी चिह्नित कर खुराक दी गई, ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी, आशा कार्यकर्ता अनीता रानी और मेरा युवा भारत राजौंद ब्लॉक की स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर ने सहयोग किया। टीम ने दवा पिलाने के बाद बच्चों की बाएं हाथ की छोटी उंगली पर स्याही का निशान भी लगाया। कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को पोलियो से बचाव और नियमित टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की।

घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें