फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एंटी नारकोटिक सेल ने 2.6 किलो अफीम सहित आरोपी को पकड़ा

Fri, 01 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने 2 2.605 किलोग्राम अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने थाना सदर क्षेत्र में की।

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम कठवाड़ रोड टी-पॉइंट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बरवाला, जिला हिसार निवासी अमन विहार कॉलोनी का सुभाष नामक व्यक्ति लंबे समय से अफीम तस्करी में संलिप्त है।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार, वह आज अपनी बीट गाड़ी में सवार होकर नीलोखेड़ी (करनाल) से कैथल की ओर आ रहा है। यदि सड़क पर नाकाबंदी की जाए तो उसे अफीम सहित पकड़ा जा सकता है। टीम ने तुरंत कैथल-ढांड रोड स्थित खनौदा मोड़ टी-पॉइंट पर नाका बंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर में ढांड की तरफ से एक बीट गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रुकवाकर चालक संदिग्ध सुभाष को मौके पर दबोच लिया गया। इसके बाद डीएसपी सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे और उनके समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे रखे एक पॉलिथीन बैग से 2 किलो 605 ग्राम अफीम बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ थाना सदर कैथल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एसआई जोगिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त बीट गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें