कैथल। थाना तितरम पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़िता, निवासी जाखोली, ने आरोप लगाया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व राम मेहर से हुई थी। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की लगातार मांग की जाती रही। पीड़िता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके पिता द्वारा दिए गए सोने-चांदी के जेवर भी छीन लिए गए। बार-बार की मारपीट से परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई और पति पर केस दर्ज कराया। संवाद