फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीपावली की रात युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना पूंडरी क्षेत्र में दीपावली की रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पूंडरी के एसएचओ इंस्पेक्टर शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव बरसाना निवासी पप्पू को काबू किया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव मोहना निवासी संजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 22 अक्तूबर 2025 की रात करीब 10 बजे वह परिवार सहित घर पर दीपावली मना रहा था। इसी दौरान गांव मोहना निवासी गुलाब व छोटू, प्यौंत (जिला करनाल) निवासी कांटी तथा गांव बरसाना निवासी सागर उर्फ तरुण, अंकुश, पप्पू सहित 4-5 अन्य युवक चाकू, गंडासी और तलवारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में संजय के छोटे बेटे विशाल और पत्नी इंद्रा देवी को गंभीर चोटें आईं। विशाल की दोनों बाहों की हड्डियां टूट गईं और पैरों पर तेजधार हथियारों से वार किए गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन


घायल विशाल को परिजन कैथल के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज किया गया। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी पप्पू को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें