फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांग पूरी होने आंदोलन जारी रखने का एलान

Mon, 05 Jun 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीवन। नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन रविवार को 28वें दिन भी जारी रहा।धरने में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका हटाओ गांव बचाओ समिति के प्रधान अमरेंद्र खारा, अमृत लाल, पाला सौदा ने कहा कि लगभग एक माह से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जनता का समर्थन तो हमें मिल रहा है परंतु प्रशासन इस मुद्दे पर अभी तक मौन है। सरकार को चाहिए कि ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई की जाए और सीवन को दोबारा से गांव का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता को भारी भरकम टैक्स के गर्त से निकालने के लिए यह आवश्यक है कि सीवन का नगरपालिका का दर्जा भंग किया जाए। जब जनता ही नगरपालिका नहीं चाहती है तो इसे जनता पर थोपा क्यों जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इसका फैसला जनता पर भी छोड़ सकती है।
विज्ञापन

जनमत के माध्यम से इसका फैसला किया जा सकता है। यदि जनमत नगरपालिका के खिलाफ आता है तो इसे भंग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बलदेव सिंह बल्ली, पिरथी सैनी, रोहताष सिसोदिया, सुरेंद्र नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें