फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल्द जारी होगा आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 10वीं और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी अब आईटीआई के दाखिले के शेड्यूल की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईटीआई स्टाफ ने दाखिले के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही आईटीआई में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। अभियान के तहत स्टाफ के सदस्य गांवों के सार्वजनिक स्थलों व स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को आईटीआई में बच्चों का दाखिले कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश के सभी आईटीआई के लिए सीटें रिलीज कर दी हैं। निदेशालय ने सभी सरकारी और प्राइवेट आईटीआई को अपने-अपने संस्थान में विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या अनुसार हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए हैं। जिससे जैसे ही दाखिले का शेड्यूल जारी हो, विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह आईटीआई में मिशन एडमिशन शुरू हो जाएगा।
19 संस्थानों में पांच हजार सीटों पर होगा दाखिला

कैथल में आईटीआई के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इनमें प्रतिवर्ष करीब 5000 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होता है। विभाग द्वारा दाखिले और परीक्षा की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित समय तक अपना आवेदन ऑनलाइन करना होता है। इसके बाद विभाग द्वारा मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट जारी की जाती है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में देखने में आया था कि विद्यार्थियों को सीट अलॉट होने के बावजूद करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। यही नहीं इन विद्यार्थियों को कोर्स अलॉट होने पर दाखिला न लेने पर अगली मेरिट सूची में भाग लेने के लिए विभाग को जुर्माना का भी भुगतान करना पड़ा था। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है कि विद्यार्थी केवल वही कोर्स चयनित करें जिसे वो सबसे महत्वपूर्ण समझते हैं।

वर्जन
दाखिले को लेकर मिशन एडमिशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्टाफ सदस्यों की टीमें बनाई गई हैं। टीम में शामिल वर्ग अनुदेशक और अनुदेशक गांव-गांव जाकर युवा व युवतियों को आईटीआई में दाखिले के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दाखिले का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा।
विज्ञापन

सतीश मच्छाल राजकीय आईटीआई, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें