फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यज्ञ समापन पर हर-हर महादेव का उद्घोष

Tue, 08 Oct 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर के बाबा बहादुर बण मंदिर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इसमें नगर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पूजा में भाग लिया।

आचार्य बृज भूषण ने बताया की पूर्णाहुति के बाद यज्ञ का समापन हो गया है। इसमें नगर के गणमान्य लोगों के अलावा दूरदराज आसपास के भारी संख्या में लोगो ने पहुंच कर भाग लिया। महन्त तेज गिरी ने बताया कि सात दिन तक यज्ञ में सात ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन विधिपूर्वक बणेश्वर महादेव का विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस महायज्ञ में नगर का पूरा सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बहादुर बण मंदिर के महंत तेज गिरी ने बताया कि हर वर्ष बाबा बहादुरबण की पुण्य तिथि को लेकर इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है। पुण्यतिथि वाले दिन साधु समाज के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस रुद्र महायज्ञ में सात अक्तूबर तक ब्राह्मणों को प्रतिदिन विधिपूर्वक संपूर्ण पूजन के साथ बाणेश्वर महादेव का विधान से रुद्राभिषेक किया गया।

इस दौरान आचार्य बृज भूषण, रवि श्याम पंडित, दीपक पंडित, नरेंद्र पंडित, महावीर दीक्षित, मदन पंडित सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें