फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मैराथन में अंकुश प्रथम, शिव सागर द्वितीय

विज्ञापन
मैराथन दौड़ शुरू करवाते मुख्य अति​थि बॉ​क्सिंग कोच गुरमीत।
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान के तहत छोटूराम इंडोर स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह रहे। मैराथन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अंकुश ने प्रथम, शिव सागर ने द्वितीय और जशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में रजनी प्रथम, राधिका द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करना और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, डिप्टी सिविल सर्जन (एड्स) डॉ. संदीप, प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु भार्गव, काउंसलर अनूप कौशिक और बॉक्सिंग कोच अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

मैराथन दौड़ शुरू करवाते मुख्य अतिथि बॉक्सिंग कोच गुरमीत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें