फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं व स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 50 छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बीएससी फिजिकल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने प्रथम और तृतीय वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बीकॉम तृतीय वर्ष की नैन्सी और बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की अंशुल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। मुस्कान, सोनम और प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाकर कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं में आत्मविश्वास और सृजनशीलता बढ़ती है। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। प्राध्यापिका सुनीता अरोड़ा ने करवा चौथ पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सीमा जांगड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं। प्रतियोगिता में डॉ. पूनम लोहान, डॉ. नीलम और डॉ. कीर्तिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. सीमा दीक्षित, डॉ. रूपाली और डॉ. निकिता ने सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें