फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि द्वितीय

Tue, 02 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
1केएलटी2: राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की छात्रा अंजलि ने राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बताया कि इससे पूर्व अंजलि खंड स्तर व जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता दो स्तर पर करवाई गई जिसमें 6 से 8 तक के छात्र एवं 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में समस्त जिलों के विद्यालयों से अनेक टीम शामिल थी जिसमें अनेक गतिविधियां रखी गई। इन गतिविधियों में श्लोक उच्चारण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, संवाद प्रतियोगिता शामिल थी। सभी गतिविधियों का विषय श्रीमद् भगवद्गीता रखा गया। अंजलि ने पेंटिंग में श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हुए दर्शाया जो बहुत ही सुंदर ढंग से चित्रित किया गया था। इस पेंटिंग ने सभी के मन को मोह लिया। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह बिढाण द्वारा अंजलि को पारितोषिक रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिढाण ने छात्रा को बधाई दी। उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बच्चों का हौसला बढ़ाया ताकि आने वाले समय में बच्चे बढ़-चढक़र भाग ले। इस अवसर पर भीम गिल, मंजू खुराना, सुखबीर सिंह सजूमा, ललित शर्मा, वर्षा रानी, परमजीत सिंह, महावीर मौण, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें