संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल में इंटर कॉलेज रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान: अंजलि (बी.एससी. प्रथम वर्ष, फिजिकल साइंस 26/30 अंक) को मिला। इसी प्रकार साक्षी (एम.ए. प्रथम वर्ष, अर्थशास्त्र 25/30 अंक) द्वितीय और रिमझिम (बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष 25/30 अंक) तृतीय रहीं।
प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ट्रैफिक एवं हाईवे हरियाणा और उप पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी (रोड सेफ्टी), कैथल के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से कुल 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा उपायों के प्रति अपने ज्ञान और जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित और अनुशासित वाहन संचालन की भावना विकसित करना था।
कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि छात्राओं द्वारा प्रदर्शित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता साराहनीय है। उन्होंने प्रतिभागियों को यातायात अनुशासन के प्रचारक बनने और सुरक्षित सड़क संस्कृति के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सायंकालीन सत्र की प्राचार्य श्वेता तंवर भी मौके पर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि इसने छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन रोड सेफ्टी सेल की प्रभारी प्रो. गीतांजलि और प्रो. अनु द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को संपन्न कराया।