फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनीता मिस और पुरुषोत्तम बने मिस्टर डीएलएड

Sun, 15 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में शनिवार को बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों की ओर से विद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में शनिवार को बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीएड वर्ग में रचना को मिस बीएड और अजय को मिस्टर बीएड चुना गया। वहीं डीएलएड वर्ग में अनीता को मिस डीएलएड और पुरुषोत्तम को मिस्टर डीएलएड का खिताब दिया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग भरना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के प्रधान रवि सिंगला ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, समूह नृत्य, पंजाबी और हरियाणवी नृत्य सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर डॉ. ओपी गर्ग ने भी सुंदर गीत और रागिनी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अमित सैनी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम भी आवश्यक होते हैं, क्योंकि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. बबली, डॉ. नीता ग्रोवर, अवधेश शर्मा, भावना, अनीता, सीमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें