फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके साथ अनिल ने काटा केक

Mon, 16 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कपिस्थल के अनिल मल्होत्रा ने मुंबई में गत 8 दिसंबर को फिल्म अभिनेता धमेंद्र का 89वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने धर्मेंद्र के बंगले पर उनके साथ बैठकर केक काटा। इस अवसर पर मां की भेजी सेवइयां और पिनियां भी अपने हाथों से अभिनेता धर्मेंद्र को खिलाई।

अनिल मल्होत्रा ने फिल्म अभिनेता धमेंद्र को एक हाथ घड़ी भेंट की। इसके अलावा एक, दो, पांच और 10 रुपये के सिक्कों से बनाया मंदिर भी भेंट किया। इसके साथ उन्हें गंगाजल भी भेंट किया। इसके अलावा एक पेंटिग, राउंड प्लेट, फोटो फ्रेम और बड़े भाई अशोक की और से आचार और मुरब्बा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल का कहना है कि वह धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं। जब वह दसवीं में पढ़ते थे तब उन्होंने 1996 में शोले फिल्म देखी। इसके बाद उनसे उनकी मिलने की आस जाग उठी। वर्ष 1995 में जब धर्मेंद्र ने पत्र का जवाब दिया तो वह खुश हो गए। इसके बाद वह वर्ष 2004 में वे पहली बार राजस्थान के बीकानेर में एमपी के चुनाव में उनसे मिले थे। फिर 2014 में दिल्ली और इसके बाद फरवरी 2015 में फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में मुलाकात की। अनिल ने बताया कि धर्मेंद्र ने कैथल आने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें