कैथल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ब्रांच कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव गांव दिवाल के जल घर में हुआ। यह चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा प्रांतीय महासचिव, नरेंद्र धीमान व जिला प्रधान कर्मचंद मलिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें शाखा के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया ओर ब्रांच की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी को चुना। इसमें ब्रांच प्रधान अनिल कुमार, सचिव राजवीर फौजी, चेयरमैन रामफल शर्मा, कैशियर जय भगवान, सह संयोजक ऋषि पाल, वरिष्ठ उप प्रधान धमर्पाल मुख्य सगठन कर्ता विजय, सह सचिव राहुल शर्मा को चुना गया। संवाद